फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
एटा-अमांपुर मार्ग पर एक बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नीरज (25) पुत्र कालीचरन निवासी गांव बरसौणा अपनी ससुराल नगला वदिक सहावर आया हुआ था। वह वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह अल्लीपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसके गंभीर चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने गंभीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने उसके पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। नीरज की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसका एक वर्ष का बालक है। उसकी मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
फोटो प्रेषित है
सड़क हादसों में छह घायल
अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसे हुए घायल
कासगंज/पटियाली।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पांच गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम नदरई निवासी शेर सिंह (32) पुत्र मुंशीलाल एवं चंदन (12) पुत्र द्वारका प्रसाद गांव नर्रई में अपनी मौसी के यहां सोमवार की शाम दावत खाने गया था। दावत खाकर दोनों ही वापस बाइक से आ रहे थे। तभी ग्राम हनौता के समीप उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। सड़क हादसे की दूसरी घटना बाबूपुर खुशकरी पर। प्राजीत (22) पुत्र बाबूपुर खुशकरी बंदरों को सड़क किनारे चना खिला रहा था। तभी बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
तीसरी सड़क हादसे की घटना पटियाली-अलीगंज हाइवे पर हुई। एटा के ग्राम अलीपुर नदराला निवासी मुन्ने खान पुत्र जहाबुद्दीन अपनी पत्नी नजमा और भाभी अंसारी बेगम के साथ अपने गांव से पटियाली के मोहल्ला कटरा मिश्री खानजा रहा था। मोहल्ला मिश्री खान निवासी इसरार की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने आ रहे थे। ग्राम नगला मक्खन के मोड़ के पहुंचने पर लोडर टेंपो ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। गंभीर घायल अंसारी बेग़म व मुन्ने खान को अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें