फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी की दुकान और घर पर ईडी ने किया सर्वे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी के एक दवा कारोबारी के घर और प्रतिष्ठान पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छह सदस्यीय टीम ने सर्वे की कार्रवाई की। दोपहर 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली। टीम के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं मीडियाकर्मियों को पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया। बताया जा रहा है दवा कारोबारी के संबंध में मिल रहीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ईडी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


लखनऊ से प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार सुबह 11 बजे वृंदावन पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस से अठखंभा क्षेत्र में अमर मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले अनूप शर्मा के बारे में जानकारी एकत्रित की। दोपहर 12 बजे छह सदस्यीय टीम ने पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

अधिकारियों ने दुकान के कागजातों की पड़ताल की और कुछ कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया। लगभग एक घंटे मेडिकल स्टोर में कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद टीम अनूप शर्मा के प्रेमगली अठखंभा स्थित आवास और रमणरेती के वैष्णोदेवी शक्तिपीठ क्षेत्र स्थित आवास पर पहुंची। जहां टीम में शामिल अधिकारियों ने घर का मुख्य दरवाजा बंदकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मेडिकल संचालक कागजात, बिल, दस्तावेज आदि लिए हैं।
विज्ञापन


टीम में दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के अधिकारी बताए गए हैं। बताया जाता है कि यह दवा कारोबार भारत के साथ ही कई देशों तक फैला हुआ है। वहीं कुछ लोग इसे स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें