फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली में आम के पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली(मैनपुरी)। गांव तिमनपुर में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ पर टांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव तिमनपुर निवासी पूरन लाल कश्यप का पुत्र अरुण कुमार मंगलवार को शौच के लिए निकला था।


करीब नौ बजे ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर साड़ी के फंदा से लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। भागते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम केे लिए भेजा। मृतक के पिता पूरन लाल का आरोप है कि गांव के ही नामजद लोग शराब का काम करते हैं।


उक्त लोग उससे रंजिश मानते हैं और उसे गांव से निकाल देना चाहते हैं। पहले भी उनके बड़े पुत्र की हत्या करा दी गई थी। नामजद लोगों ने ही पुत्र की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से टांग दिया है।


कुछ दिन पूर्व ही उनके एक पुत्र के साथ मारपीट की कोशिश की गई थी। उसने भागकर जान बचाई थी। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, हत्या की गई है या आत्महत्या है इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें