फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संक्रामक रोग हावी, डायरिया से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में एक बार फिर से संक्रामक रोग हावी हो चलें हैं। बुखार, डायरिया और पेटदर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। जनपद में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डायरिया, बुखार, पेटदर्द और सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन


993 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 27 मरीजों को बुखार, डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान पिछले दो दिनों से भर्ती औंछा थाना क्षेत्र के गांव इटारा निवासी 70 वर्षीय तेज सिंह पुत्र खेतल सिंह की डायरिया से पीड़ित होने पर मौत हो गई। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनुज कुमार का कहना था कि मरीज को हर संभव उपचार दिया गया, लेकिन उनकी बीमारी इतनी बढ़ चुकी थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें