फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में इफ्तार सामाजिक सौहार्द का प्रतीक: अरविंद

विज्ञापन
रमजान में इफ्तार सामाजिक सौहार्द का प्रतीक: अरविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार शाम रमजान के पाक महीने में जिला पंचायत परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार में जिले भर के मुस्लिम और हिंदू समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे। रोजेदारों ने इफ्तार पार्टी से पहले खुदा की बंदगी में सिर झुका कर देश और दुनियां में अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन

इफ्तार पार्टी के शुभारंभ पर एलएलसी अरविंद यादव ने कहा कि रमजान के पाक महीने में इफ्तार का आयोजन सामाजिक सौहार्द के प्रतीक को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश दुनियां में अमन चैन समाजिक सौहार्द बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन, जहीर अहमद, शराफत हुसैन काले, जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर राजू, भूपेंद्र प्रजापति, शशांक यादव सीटू, पुष्पेंद्र यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें