स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आज
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। एटा में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। मेरठ व इलाहाबाद में होने वाली ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भी तैयारियां चल रही हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्टेट के लिए दो टीमों का चयन किया जाएगा। इसमें अंडर 18 और ओपन वर्ग होगी।
अंडर-18 बालक व बालिका की टीम एटा जाएगी। जबकि ओपन वर्ग महिला व पुरुष टीम मेरठ जाएगी। जिसके लिए ट्रायल 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 500 मीटर एवं 10000 मीटर, लोंग जंप, हाई जंप, डिसकस थ्रो, शॅाट पुट, थ्रो, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, रिले रेस आदि का किया जाएगा।
सभी इवेंट से दो-दो एथलीटों का चयन किया जाएगा। ट्रायल केए डिग्री कॉलेज के मैदान पर 24 मई को शाम 4 बजे से किया जाएगा। ट्रायल में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड एवं एक फोटो अवश्य साथ में लगाए।
उपक्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम ने खेलों के आयोजन की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल दें, ट्रायल में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को एटा, मेरठ व इलाहाबाद में आयोजित प्रतियोगिताओं में जनपद की ओर से सहभागिता करने का मौका मिलेगा।