फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी के बरनाहल में थाने से चंद कदम की दूरी पर दंपती को लूटा

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी(बरनाहल)। थाने से चंद कदम की दूरी पर बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर ले जा रहे साइकिल सवार दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होते देख लुटेरे नवाटेड़ा जाने वाले मार्ग की ओर भाग गए।
विज्ञापन


एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। स्वाट टीम और सीओ भी जांच करने पहुंचे। पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के गांव हकीमपुर निवासी रामखिलौना पत्नी मीना देवी के साथ शुक्रवार को कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालने गए थे।

बैंक थाने के ठीक सामने स्थित है। रुपये दंपती ने एक थैले में डाल दिए और दोनों साइकिल से घर की ओर चल दिए। वह थाने से करीब 20 मीटर की दूरी पर पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने टक्कर मारकर साइकिल से दंपती को गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला के हाथ से नकदी का थैला लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े थाने के पास हुई वारदात से लोग सहम गए। सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ परमानंद पांडेय और स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली।

पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही पास स्थित पेट्रोल पंप से भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

बेटी की शादी के उधार रुपये वापस करने थे
लूट का शिकार हुए दंपती ने बताया कि चार अप्रैल को पुत्री की शादी थी। शादी के लिए बहनोई जयदेव सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिए थे।

शुक्रवार को बैंक से रुपये निकाल कर वापस करने जा रहे थे। पीड़ित राम खिलौना की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके चार बेटी व एक बेटा है। पांच महीने बाद दूसरी बेटी अंजली की शादी होनी है। मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।। उनका कहना है कर्ज का पैसा लौटाने के लिए बहुत मुश्किल से पैसे जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें