फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़ कर बचाया महिला यात्रियों का सामान

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली में महिला बस यात्रियों से उनका सामान छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपने वाले अर्पित कुमार को रविवार को आर्य समाज के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। दिल्ली में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं। करीब 20 दिन पूर्व हुई इस घटना में घायल अर्पित अब तक अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन


दिल्ली बदरपुर बार्डर बस स्टॉप पर कुछ बदमाश महिला यात्रियों से सामान छीन रहे थे, तभी मौके पर कोसीकलां आर्य नगर निवासी अर्पित कुमार
ने बदमाशों का विरोध किया। बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया, लेकिन अर्पित ने हिम्मत नहीं हारी और एक बदमाश को पकड़कर बदरपुर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

बताते हैं कि बदमाशों ने अर्पित को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। चोट इतनी ज्यादा थी कि अर्पित के सिर पर 15 टांके आए हैं। अर्पित दिल्ली में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं। वह दिल्ली से कोसीकलां हर रोज आते-जाते हैं। 20 दिन पूर्व भी वह कोसीकलां के लिए लौट रहे थे तभी उनके सामने यह घटना हो गई। अर्पित के पिता कोसीकलां में साइकिल की दुकान का काम हैं।
विज्ञापन



रविवार को गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ जिला प्रभारी डा. अमर सिंह पौनिया, राजेन्द्र आर्य, हिमानी माभई, सुनीता सिंह, गजेन्द्र सिंह, वेद कोटवनिया, महेशचंद, होती चाचा आदि ने अर्पित की बहादुरी पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें