फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ब्रज कौ लल्ला मुंबई में मचा रह्यौ हल्ला

विज्ञापन
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। गदर एक प्रेम कथा, हुकूमत, एलान-ए-जंग जैसी बड़ी कामयाब फिल्म बनाने वाले अनिल शर्मा का बचपन मथुरा की होली वाली गली में ही बीता है। यहां राजकीय इंटर कालेज में ही उन्होंने इंटर तक की शिक्षा भी हासिल की। इसके बाद मुंबई का रुख किया और उच्च शिक्षा के साथ फिल्मी दुनिया के सितारे बन गए। छत्ता बाजार की होली वाली गली का अपना इतिहास रहा है। इसे स्वतंत्रता आंदोलन में भी कई घटनाओं के लिए भी पहचाना जाता है। इसी गली में फिल्मी दुनिया के बड़े निर्माता निर्देशकों में शुमार अनिल शर्मा का घर है। उनका बचपन भी यहीं बीता है। आज भी साल में एक-दो बार वह यहां अवश्य आते हैं। वह बताते हैं कि इंटर तक की पढ़ाई उन्होंने मथुरा में राजकीय इंटर कालेज में ही की है। उनके दादा पंडित डालचंद शर्मा ज्योतिषी हुआ करते थे। उनके साथ डैंपियर नगर में संकट मोचन मंदिर पर पूजा के लिए जाते थे। यहां से मुंबई जाकर बीएससी की पढ़ाई की। इसके बाद रुझान फिल्मी दुनिया की ओर बढ़ गया। फिल्मी उद्योग में बलदेव राज चोपड़ा के सहायक के रूप में उन्हेें काम करने का पहला मौका मिला। द बर्निंग ट्रेन और इंसाफ का तराजू में उन्होंने छोटे किरदार भी निभाए। इसके बाद 1981 में उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत श्रद्धांजलि के साथ की। कई फिल्मों का निर्देशन करने के बाद वह एलान-ए-जंग में निर्माता भी बन गए। अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, गोविंदा और मनीषा कोईराला सहित अनेक कलाकारों के साथ काम किया है। धर्मेंद्र के साथ उन्होंने हुकूमत, एलान-ए-जंग, तहलका जैसी फिल्में बनाईं तो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर ने अनिल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नवाजा गया। अब अगस्त माह में उनकी फिल्म जीनियस आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें