फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: परीक्षाओं पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एटा। सीबीएसई परीक्षाएं भी तीसरी आंख के साये में होंगी। हर परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी परीक्षाओं की रिकार्डिंग परिणाम घोषित होने के दो माह तक सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन की परीक्षाएं भी कैमरों के साये में होगी। सीसीटीवी के सफल प्रयोग के बाद सेंट्रल बोर्ड ने भी कैमरों की अनिवार्यता निर्धारित नहीं की वरन पूरी परीक्षा की रिकार्डिंग परीक्षा परिणाम होने के दो माह बाद तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा एवं समय मैनेजमेंट के लिए हर परीक्षा कक्ष में ब्लैक बोर्ड के ऊपर दीवार घड़ी लगाने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले में संचालित बीस स्कूलों के 3543 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जिला मुख्यालय पर असीसी कान्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर एवं श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल सहित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

------------
बोर्ड के ऑब्जर्वर तैनात
आंतरिक केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा तीनों परीक्षा केंद्रों बोर्ड ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। जिले में बोर्ड सचल दल भी सक्रिय रहेगा, जो परीक्षा पर नजर रखेंगे। सचल दल किसी भी समय पहुंचकर सीसीटीवी रिकार्डिंग खंगाल कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करेंगे।
---------------
सीबीएसई ने इस बार परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों एवं वाल क्लॉक की अनिवार्यता कर दी है। कैमरों की रिकार्डिंग रिजल्ट के दो माह बाद तक सुरक्षित रखी जाएगी। वहीं दीवार घड़ी से परीक्षार्थी टाइम मैनेजमेंट व्यवस्थित रख सकेंगे। नकल विहीन परीक्षाओं के लिए हर केंद्र पर बोर्ड ऑब्जर्वर एवं सचल दल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

-डॉ राम मोहन, सिटी कोर्डिनेटर सीबीएसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें