फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां भी नकल होगी वहां के अफसर नपेंगे: दिनेश शर्मा

विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का जायजा लिया। अधिकारियों से कहा कि कहीं भी नकल होनी नहीं चाहिए। अगर एक कमरे में भी नकल मिलेगी तो सामूहिक नकल मानते हुए सेंटर डिबार कर दिया जाएगा। वृंदावन की गोशाला में ब्रज के 108 गांवों के समग्र विकास को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मीटिंग भी की। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया। कितने सेंटर हैं और क्या इंतजाम किए गए हैं सभी के बारे में सिलसिलेवार जानकारी की गई। बैठक में कमिश्नर केराम मोहनराव के साथ जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी स्वप्निल ममगाई के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नकल पर नकेल को पूरी प्लानिंग प्रदेश भर में कर ली गई है। कहीं भी नकल होने नहीं दी जाएगी। जो भी संवेदनशील केंद्र हैं वहां एसटीएफ को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें