जलेसर। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश के आलू उत्पादक किसान आत्म हत्या करने का मजबूर हो रहे हैं। किसानो की समस्याओं के समाधान एवं आलू उत्पादक किसानाें के नुकसान की भरपाई को भाकियू भानू अतिशीघ्र प्रदेश व्यापी आंदोलन छेडे़गी।
भाकियू भानू के प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर ने देते हुए बताया कि प्रदेश मे सैकडों किसान अब तक आलू के नुकसान को लेकर आत्म हत्या कर चुके है।
लेकिन प्रदेश सरकार के कानो पर जू नहीं रेग रही है। श्री ठाकुर ने कहा कि किसान अन्न उपजाकर देश में खाद्यान्न उपलब्ध कराता है। लेकिन स्वयं भूखा है। इसकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह इसके शिकार हो गए।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जगाई अलख को बुझने नहीं देंगे और अतिशीघ्र रणनीति तय कर आंदोलन बृहद स्तर पर किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खां, प्रदेश सचिव नरेन्द्र यादव, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, मंडल महासचिव लखन यादव, ग्रीस गुप्ता, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सांसद ने गांव पहुंच दी सांत्वना
जलेसर। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह द्वारा आलू के नुकसान को लेकर आत्म हत्या किये जाने पर अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया और सपा के पूर्व विधायक रणजीत सुमन नगला सुखदेव पहुंचे। कस्बा में भी शोक की लहर देखने को मिली।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, लोकेश वर्मा, मनीष परमान थे। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह यादव, सचिव सुनील दीक्षित, कैलाश चंद्र मित्तल, रमेशपाल सिंह, प्रमोद राठी, जयशंकर गोड, राम निवास यादव, सुवराज यादव, शाहनवाज खां, सुदीप पाठक, कमलेश सारस्वत आदि मौजूद थे। तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, अशोक भारद्वाज, राकेश वार्ष्णेय, लखन यादव, भूपेंद्र सिंह, विपिन वार्ष्णेय, अंकुश गुप्ता, ग्रीस गुप्ता, सुरजीत शर्मा, श्याम जाटव, अशोक गुप्ता आदि प्रमुख थे।