फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप मालिका सजाकर किया मतदाताओं को जागरूक

विज्ञापन
दीप मालिका को जलाकर कर किया मतदाताओं को जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत श्रीगणेश इंटर कालेज में सोमवार की देर सांय मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली सजाओ प्रतियोगिता एवं दीप मालिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राकेश कुमार ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का अधिकार और दायित्व है। इसे सभी को जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। उपजिलाधिकारी सदर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता प्रतिशत बढ़ाने को स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में आकर्षक रंगोली सजाई।

रंगोलियों में मतदान करने के लिए संदेश व स्लोगन लिखे गए। इन रंगोलियों को दीप मालिकाओं से सजाया गया। भारत के नक्शे को रंगोली से उकेरा गया। दीप मालिकाओं से सजा प्रांगण बहुत मनमोहक व आकर्षक लग रहा था। डीआईओएस आरएस सिंह राजपूत, स्वीप प्रभारी जयंत गुप्ता, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जय सिंह वर्मा, टीए जाफरी, जसवीर सिंह, अजय माहेश्वरी, केपी सिंह, डीके सिंह, सलीम जावेद, मनोज शर्मा, अभिषेक पांडेय, वीरेंद्र मिश्रा, राजबहादुर सिंह, कल्पना सक्सेना, अनुपम मिश्रा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें