फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिनार में भाग लेने पंचकुला गए आगरा के दस पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अमृत योजना के तहत पंचकुला हरियाणा में होने जा रही दो दिवसीय सेमिनार में भाग लेने के लिए आगरा नगर निगम के 10 पार्षद मंगलवार को रवाना हुए। मेयर नवीन जैन ने पार्षदों को नगर निगम परिसर से रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस बार निगम के दस पार्षदों को भेजा गया है। आगे अन्य पार्षदों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने बताया कि अमृत योजना के तहत पंचकुला में आयोजित सेमिनार में विकास, स्वच्छता आदि विषयों पर मंथन किया जाएगा। इसमें आगरा सहित कई प्रदेशों के पार्षद हिस्सा लेंगे। पार्षदों से उनके शहरों की सफाई व्यवस्था के संबंध में सुझाव मांगे जाएंगे, साथ वे अपने शहरों के अनुभवों को साझा करेंगे।

निर्दलीय पार्षदों में से एक पार्षद और बसपा के पार्षदों को शामिल किया है। दल में भाजपा की ओर से पार्षद शरद चौहान, मोहन सिंह, शोभाराम राठौर, आशीष पाराशर, मुकुल गर्ग, दीपक अग्रवाल, अमित ग्वाला, हरिओम गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन


बसपा की ओर से विमल गुप्ता और निर्दलीय पार्षदों में से नित्य कुमार निमेश को दल में शामिल किया गया है। नवीन जैन ने बताया कि इस तरह स्टडी टूर पर अलग-अलग पार्षदों को भेजने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें