फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा रेल संचालन पर भरी, पांच ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। घना कोहरे से रेल संचालन लड़खड़ा गया है। ट्रेनें 6 से 45 घंटे की देरी से चल रहीं हैं। ऐसे में ट्रेनों में घंटों बैठे एवं स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे रेलयात्री हलकान हैं। ट्रेनों की लेट-लतीफी देेख रेल प्रशासन ने शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें रद्द कर कुछ ट्रेनों को फुटबैक लेकर चलाया।
विज्ञापन


कोहरे में लेट चल रहीं लखनऊ शताब्दी सहित पांच ट्रेने रद्द हो गईं हैं। रद्द ट्रेनों में दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली शताबदी एक्सप्रेस, हटिया से जम्मूतवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस, इलहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस, नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस और डाउन की स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर जाने वाली लेट ट्रेनें
पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 45 घंटे,
ब्रह्मपुत्र मेल 31 घंटे
जोधपुर-हाव ड़ा एक्सप्रेस 14 घंटे
मगध एक्सप्रेस 19 घंटे
नार्थईस्ट एक्सप्रेस सात घंटे

कानपुर की ओर जाने वाली लेट ट्रेनें-
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 21 घंटे
नार्थईस्ट एक्सप्रेस 11 घंटे
कालका मेल 9 घंटे
आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे
सीमांचल एक्सप्रेस 4 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे
अवध एक्सप्रेस 5 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें