फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी पर हंगामा कर किया कोतवाली का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)।
विज्ञापन

कंप्यूटर केंद्र संचालक युवक की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में युवक के परिवारीजनों ने कस्बे के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी से परिवारीजनों व उनके पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। पहले तो कोतवाली पर सुबह ही घेराव कर आक्रोश जताया गया, बाद में गंजडुंडवारा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने सही जांच का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
गौरतलब है कि रविवार की सायं पटियाली रोड की बिलाल मस्जिद के सामने दानिश (28) पुत्र बहार को बाइक पर आए हत्यारों ने गोली मार दी। दानिश को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दानिश की मौत की सूचना गंजडुंडवारा में आग की तरह फैल गई। दानिश के परिवारीजनों और नगर के लोग भी आक्रोश फैल गया। दानिश की मां नौशमा बेगम ने फैजान, बंटी पुत्रगण खलील, शान मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद, जमीर पुत्र अब्दुल गफु निवासीगण बरी थोक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस बल के साथ कोतवाली निरीक्षक ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर कुछ नामजदों को गिरफ्तार कर लिया। इसी बात को लेकर नामजदों के परिवारीजनों व उनके पक्ष के लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर जमकर आक्रोश जताया। आक्रोशितों का कहना था कि हत्या के मामले में सही नामजदगी नहीं की गई है। नामजद किए गए लोगों को फंसाया जा रहा है। काफी देर तक कोतवाली पर घेराव कर रहे लोगों ने बाद में गंजडुंडवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में कस्बे के लोग जाम स्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों ने हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने लोगों को सहीं जांच का भरोसा देकर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नामजदों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी किसी को जेल भेजने की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलील की हत्या के समय से चल रही है रंजिश
गंजडुंडवारा दानिश की हत्या के मामले में नामजद किए गए फैजान एवं बंटी के पिता की 12 जून 2001 को करीब 17 वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी। खलील की हत्या में मृतक व उसके परिवार के लोगों को नामजद किया गया था। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। परिवारीजनों ने पुलिस को भी घटना की पृष्ठभूमि में इस रंजिश की बात बताते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें