फिरोजाबाद। सदर विधायक मनीष असीजा ने अति व्यस्ततम बच्चू बाबा आश्रम से लेकर आसफाबाद तक लगभग 14 किलोमीटर के बाईपास का जीर्णोद्धार कराने को विधानसभा में मुद्दा उठाया। विधायक द्वारा इसके अतिरिक्त कोटला रोड व सोफीपुर-छारबाग मार्ग पर रोड की साइड पटरी निर्माण की मांग भी उठाई।
फिरोजाबाद के नगरीय क्षेत्र से गुजर रहे एनएच-2 का बच्चू बाबा आश्रम से लेकर आसफाबाद तक का भाग बेहद खस्ता हालत में है। मार्ग के दोनों ओर घनी आबादी और अतिव्यस्तता की वजह से इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। सदर विधायक मनीष असीजा ने लोगों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा था। यही नहीं उन्होंने इस मुददे को विधानसभा में भी उठाया।
विधायक की पहल पर शासन ने लगभग 14 किलोमीटर लंबे मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित 2340 लाख रुपये के स्टीमेट को सहमति प्रदान कर दी है। यही नहीं राज्य सड़क निधि के माध्यम से सोफीपुर-छारबाग और फिरोजाबाद कोटला मार्ग के शेष आबादी वाले सीसी मार्ग के सहारे पटरी निर्माण के लिए 63.10 व 45.43 लाख रुपये का प्रस्ताव व स्टीमेट स्वीकृति के लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से शासन को भेजा गया है।