फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन स्वामियों ने तोड़ने शुरू किए अतिक्रमण

विज्ञापन
highway - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क योजना के लिए भवन स्वामियों ने निर्धारित अवधि से पहले ही भवन के चिह्नित क्षेत्र को तोडना शुरू कर दिया है। पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने अपनी कोठी के चिन्ह्ति अतिक्रमण को हटवाना शुरू कर दिया। यह देखकर अन्य भवन स्वामी भी अतिक्रमण हटाने को सक्रिय हो गए।
विज्ञापन



गौरतलब है कि गुरुवार की सायं जिलाधिकारी ने फोरलेन सड़क योजना की जद में आने वाले भवन केे भवन स्वामियों के साथ बैठक करके निर्माण हटाने के 10 जनवरी तक के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन की टीमें चिन्हित अतिक्रमण को तोड़ेंगी। पूर्व सांसद और सपा जिलाध्यक्ष की कोठी पर घन चलने के बाद पुरानी चुंगी बांकनेर इलाके में कई भवन स्वामियों ने अपने भवनों में तोड़फोड़ का कार्य किया। लोग अपने-अपने भवनों की स्थिति समझने के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से संपर्क करते रहे।


निर्माणदायी कंपनी ने आबादी क्षेत्र के बाहर के इलाकों में फोरलेन के निर्माण की प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में तेजी शुरू कर दी है। आज से और भवनों का अतिक्रमण हटने के कार्य में तेजी आने का अनुमान है। भवन स्वामी तोड़फोड़ के लिए इंजीनियरों एवं राज मिस्त्रियों से परामर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन



भवन स्वामियों ने अपने चिन्हित अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया है। यह अच्छी पहल है। जितना सकारात्मक सहयोग लोगों का मिलेगा उतना बेहतर काम होगा और नुकसान भी बचाया जा सकेगा। शीघ्र ही पेड़ काटने का कार्य वन निगम के द्वारा शुरू किया जाएगा। वन विभाग के द्वारा कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है। निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है- सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें