फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ऐसे कर रही अपने विधायकों के कार्यों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों के कामकाज का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। इसी के तहत प्रदेश 36 विधानसभा क्षेत्रों में जन सहयोग अभियान के तहत टीम सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन


आगरा जिले में फतेहपुर सीकरी और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विधायकों के कार्यों की जांच की जा रही है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार की जांच करना है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन की ओर नियुक्त की गई तीन सदस्यीय टीम ने नगर निगम, जल निगम, विकास भवन सहित कई विभागों में जाकर विधायकों को मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर को मिलाने के बाद विधानसभा का कोड नंबर डालना पड़ता है।

कोड नंबर डालते ही आटोमैटिक विधायक की आवाज आएगी और कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत रजिस्ट्रर होते ही शिकायतकर्ता के पास एसएमएस आ जाता है।

इसके बाद विधायक की टीम की जिम्मेदारी होती है कि वह उस शिकायत का निस्तारण कैसे कराएंगे। शिकायत निस्तारण कराने के बाद शिकायतकर्ता को एसएसएस के जरिये जानकारी दी जाती है। टीम के सदस्यों ने बताया कि विधायक योगेंद्र उपाध्याय के क्षेत्र में भी जायजा लिया जा रहा है।

इसमें नगर निगम में ऐसी पांच शिकायत मिली हैं जिनमें अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। इस तरह जांच के बाद इसकी रिपोर्ट संगठन को दी जाएगी। टीम के साथ सुनील कर्मचंदानी, पार्षद राहुल चौधरी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें