फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि बटवारे को लेकर चले जमकर लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार सुबह जमींन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दिनौली निवासी एक पक्ष के चन्द्रभान, रविन्द्र कुमार, रनवीर सिंह तथा दूसरे पक्ष के धर्मवीर, जय सिंह, मुरारीलाल एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गये और देखते ही देखते घमासान शुरू हो गया।

गांव में मारपीट होने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों पक्षों के चन्द्रभान, रविन्द्र सिंह व दूसरे पक्ष के रनवीर व धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने ले आयी। पुलिस ने चारों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें