फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद बढ़ाने को दौड़ा प्रशासन

विज्ञापन
सोरों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में धान खरीद की रफ्तार बढ़ाने के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग जुट गया है। जिले के गांवों मेें चौपाल लगाकर किसानों को धान बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बागवाला स्थित धान खरीद केंद्र पर चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन



जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को धान बेचने पर अधिकतम समर्थन मूल्य दे रही है। इसके साथ ही किसानों को धान लाने और छनाई का अलग से भुगतान किया जा रहा है। धान बिक्री के बाद भुगतान भी सीधे किसान के खाते में पहुंच रहा है। इसलिए किसान भ्रमित नहीं होकर सीधे खरीद केंद्रों पर ही धान की बिक्री करें।

उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसान समस्या की स्थिति में सीधे कार्यालय से शिकायत करें। इसके बाद गांव बावसा, अचलपुर में भी किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें