फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में कोहराम न मचा दें रोडवजे बसें

विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। किसी बस के शीशे खराब, तो किसी के दरवाजों की हालत खस्ता। यही नहीं तमाम बसों की तो लाइटें तक ठीक नहीं हैं। जी हां यूपी रोडवेज बसों का कुछ यही हाल है। कोहरे की दस्तक के बाद दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। ऐसे में रोडवेज की खटारा बसें कोहरे में कोहराम का सबब बन सकती हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम तकनीकी रूप से खुद को मजबूत करने में जुटा है। ऑनलाइन बुकिंग, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम, स्मार्ट कार्ड योजना के जरिए यात्रियों को सुविधाजनक सफर मुहैया कराने की पहल की जा रही है। साथ ही डिपो में भी यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन रोडवेज बसों की बात की जाए तो तमाम बसें मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं।


अधिकांश बसों में न यात्री सुरक्षा पर ध्यान दिया जाता है और न ही सुविधा पर। एटा डिपो से 144 बसों का संचालन होता है। इनमें से अधिकतर बसें ऐसी हैं, जो पूरी तरह बेकार हो चुकी हैं। आलम यह है कि रोडवेज बसें रास्ते में कहीं भी बंद हो जाती हैं। कई बसों में शीशे, लाइटें और गेट खराब हैं।
विज्ञापन


फर्स्ट एड बॉक्स भी खाली

प्राथमिक उपचार के लिए बसों में लगे फर्स्ट एड बॉक्स भी खाली हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। हादसे के दौरान लोगों को उपचार के लिए भटकना पड़ता है।

हर बार होते हैं हादसे

जिले में हर बार कोहरे की वजह से हादसे भी होते रहे हैं, जिसमें बसों की तकनीकी खामियां सामने आती रही हैं। फिलहाल कोहरे से बचाव के लिए बसों में फॉग लाइट, शीशों और दरवाजों की दशा दुरुस्त की जा रही है।

बसों के शीशे, खिड़कियां और दरवाजों को ठीक किया जाता रहता है। सर्दियों में बसों पर विशेष ध्यान रहेगा। कोई भी बस बिना शीशे, खराब दरवाजों के साथ सड़क पर नहीं जाने दी जाएगी।
विज्ञापन

लोकेश राजपूत, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें