फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. अंबेडकर और डा. कलाम का चि त्र नहीं होने पर भड़के सभासद

विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। नगर पालिका परिषद के नए अध्यक्ष और सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चित्र को लेकर विवाद हो गया। हालांकि प्रशासन ने सूझ-बूझ से सभासदों को संभाला और मामला शांत कराया।
विज्ञापन



नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह स्थल मंगलवार को भगवा रंग में रंगा था। समारोह स्थल के मंच पर आयोजकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चित्र लगाया तो इसे लेकर समारोह से पहले गहमागहमी की स्थिति बन गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चित्र देखकर समुदाय विशेष के सभासद भड़क उठे। उन्होंने मंच पर डा. भीमराव अंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद का चित्र लगाने की मांग की। हंगामे की स्थिति को देखकर प्रशासन ने तत्काल डा. अंबेडकर और कलाम के चित्र मंगाए। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हो सका।


अब विकास की गंगा बहेगी: सांसद कठेरिया
प्रदेश मे गुंडाराज नहीं, योगीराज चलेगा। गुंडे और भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। जनता से किए गए विकास के वायदे पूरे किए जाएंगे। आगरा-बरेली हाईवे के निर्माण का काम फरवरी तक शुरू हो जाएगा। यह बातें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामश्ंाकर कठेरिया ने शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने कहा कि वह नगर की जनता जलेसर के चेयरमैन है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता की समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम विजय कुमार ने पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल एवं सभासद रोशनी देवी, राहुल बाल्मीकि, अजय कुमार, देवेन्द्र सिंह, लक्ष्मी देवी, अमित कुमार, यशपाल सिंह, विजयपाल यादव, समला खान, रिहाना, महीपाल, आशा सिंह, किशुंक वार्ष्णेय, नुमा परवेग, स्वालेहा खॉन, संयज वर्मा, रिहाना परवीन, रजिया कुरेशी, हनीफ, विजय गिरी, उत्साह भारद्वाज, इरफान खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, विधायक संजीव दिवाकर ने भी संबोधित किया। सीओ एमपी सलोनिया, सत्यशील प्रकाश मित्तल, मुन्नीलाल दिवाकर, विष्णु गोपाल दीक्षित, भोलेबाबू जाटव, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें