फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के गांव नगला अकोली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए जिले ने रविवार को एक नई मिसाल कायम की। एक दिन में गांव में 100 शौचालयों का निर्माण पर ओडीएफ किया गया। देश में एक दिन में ओडीएफ घोषित होने वाले पहले गांव का गौरव नगला अकोली को मिला। रविवार को सांसद राजवीर सिंह, विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी और डीएम अमित किशोर ने गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित किया।
विज्ञापन


रविवार का दिन निधौलीकलां ब्लॉक की ग्राम पंचायत लहरा के मजरा गांव नगला अकोली के लोगों के लिए इतिहास बनकर आया। गांव को एक दिन में ओडीएफ घोषित होने से नई पहचान मिली। साथ ही गांव के लोगों को खुले में शौच से आजादी मिली। रविवार सुबह अफसरों और नेताओं की गाड़ियां गांव में पहुंची, तो ग्रामीणों का उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी।

सबसे पहले गांव में हवन पूजन कर शौचालयों के निर्माण का शुभारंभ किया गया। सांसद राजवीर सिंह, विधायक वीरेंद्र लोधी, डीएम अमित किशोर ने हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद एक साथ गांव में 100 शौचालयों का निर्माण किया गया। इसके साथ ही स्वच्छाग्रहियों, चैंपियनों ने ग्रामीणों को खुले मेें शौच मुक्ति के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


सांसद, विधायक और डीएम ने भी अपने हाथ से शौचालयों का निर्माण किया। गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। जहां अफसरों ने ग्रामीणों की पीड़ा सुनी। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। शौचालय निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने भी जमकर अपना योगदान दिया। सांसद ने कहा कि गांव नगला अकोली को नई पहचान मिली है। निधौलीकलां ब्लॉक के गांव नगला अकोली ने एक दिन में ओडीएफ घोषित होने का रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें