फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमर्ड केबल से रोगी जाएगी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली चोरी रोकने के लिए सभी कनेक्शनों पर आमर्ड केबल लगाई जाएगी, जिससे चोरी की संभावना पूरी तरह समाप्त हो सके।
विज्ञापन

सुहागनगरी में लाख प्रयास के बाद भी बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही। शासन से उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक आपूर्ति दी जा रही है लेकिन विभाग को बिजली खरीद के सापेक्ष राजस्व नहीं मिला। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिले के लिए हर माह 130 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी जाती है, जो करीब 40 करोड़ की होती है।

विद्युत विभाग 40 करोड़ के सापेक्ष मात्र 28-30 करोड़ ही राजस्व वसूली कर पा रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी व्यापक पैमाने पर चोरी हो रही है। विद्युत विभाग के चेकिंग अभियान में 90 प्रतिशत मामले मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के सामने आ रहे हैं। अत: विद्युत विभाग ने इस समस्या का निदान भी खोज लिया है। अब विद्युत विभाग सभी कनेक्शनों पर विद्युत पोल से मीटर तक आमर्ड केबल लगवाएगा, जिसे काटना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कई बार अभियान चलाकर घर के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगवाया इसके बावजूद अभी सैकड़ों मीटर घर के अंदर लगे हुए हैं। विद्युत पोल से लेकर मीटर जिन कनेक्शनों पर सादा केबल लगी है, उनके स्थान पर विभाग की ओर से आमर्ड केबल लगवाने का जल्द काम शुरू किया जा रहा है। आमर्ड केबल लगने के बाद बिजली चोरी पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। विभाग ने आमर्ड केबल और नए मीटर भी मंगा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें