फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
मौसम में आई गिरावट के बाद बादलों से लुकाछुपी का खेल खेलते दिखे सूर्यदेव
विज्ञापन
एटा। ठंड ने सोमवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते तापमान गिर गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे से वाहन हेडलाइट जलाकर गुजरे। मौसम बदलने के साथ बीमारियों में इजाफा होने लगा। जिला अस्पताल में मरीजों की कतारें नजर आईं।
विज्ञापन


सोमवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और ठंड ने अपना खासा असर दिखाया। रविवार रात से छाया कोहरा सोमवार सुबह तक बरकरार रहा। कोहरे के चलते दृश्यता एक मीटर से भी कम रह गई। इस दौरान राजमार्ग पर वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने अलाव तापकर राहत पाई। इसके बाद शाम सात बजे से कोहरे और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इसके चलते बाजार में दुकानें जल्दी बंद हो गईं।

सर्दी बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया। सोमवार को जिला अस्पताल मेें 1300 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें अधिकांश सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या से पीड़ित थे। सीएमएस डा. एसके मजूमदार ने बताया कि मौसम बदलने के साथ सर्दी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतनी चाहिए। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें