मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार को कपिलमुनि महाविद्यालय करपिया के पांच एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया। वहीं 31 ने रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया।
कपिलमुनि महाविद्यालय करपिया के एनसीसी कैडेट्स गुरुवार को ब्लड बैंक पहुंचे। यहां शिवम राजपूत, शिवेंद्र कुमार, अभिषेक, सुखवीर और गोविंद ने रक्तदान किया। वहीं 31 अन्य एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने एनसीसी कैडेट्स को रक्तदान के संबंध में जानकारी दी। कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है। रक्तदान कर किसी भी व्यक्ति को जीवनदान दे सकते हैं। सीएमएस डा. आरके सागर ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है।
डॉ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि मनुष्य के शरीर में एक निश्चित समय के बाद रक्त रीचार्ज होता है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी विनोद तिवारी, एलटी रत्नेश कुमार यादव, जैनेंद्र कुमार यादव, अजय यादव, सौरभ चौहान, निधि गुप्ता आदि मौजूद रहे।