फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही करने वाले सचिवों का वेतन रोका

विज्ञापन
शौचालय
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। निर्माण के फोटो अपलोड न करने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दर्जन सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम आरपी सिंह ने कहा कि शौचालयों के निर्माण में तेजी लाई जाए। खंड विकास अधिकारियों को 10 दिसंबर को फिर से समीक्षा करने और फोटो अपलोडिंग की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों तक धनराशि पर पहुंचने पर सचिवों को लताड़ा। दिसंबर में मिशन निदेशक, विजय किरन आनंद का दौरा भी प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र एवं जिला पंचायत राज अधिकारी विश्वनाथ सिंह एवं समस्त खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को लगातार समीक्षा कर शौचालय निर्माण में प्रगति के निर्देश किया। पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिले में शौचालय निर्माण कुल लक्ष्य 174000 के सापेक्ष 60 प्रतिशत शौचालय निर्माण 118000 पूर्ण किया जा चुका है। कासगंज जिले में अभी एक माह में 56000 शौचालय निर्माण कार्य कराया जाना हैं। अनुपस्थित रहे चार सचिवों को जिलाधिकारी ने 4 दिसंबर को अलग से समीक्षा करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि दिसंबर तक सभी शौचालय पूर्ण कर लिए जाएं, इसके बाद मार्च तक जांच एवं सत्यापन किया जाएगा। लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें