माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित की गई सूची पर विद्यालयों के संचालक संतुष्ट नहीं हुए हैं। 60 विद्यालयों नेे अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। शिक्षा विभाग विद्यालयों से मिले दावे आपत्ति के निस्तारण की प्रक्रिया में जुट गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2017 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 87 केंद्रों पर परीक्षा कराई। वर्ष 2018 की परीक्षा में 50,106 परीक्षार्थियों शामिल हो रहे हैं। परिषद नेे ऑन लाइन डाटा मांगकर 66 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर एनआईसी पर सूची अपलोड कर दी। पिछली परीक्षा से परीक्षा केंद्रों की संख्या 21 कर दी। केंद्र की सूची में कई नए विद्यालय शामिल हो गए। जबकि पूर्व मे परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रह गए विद्यालयों में सूची आते ही खलबली मच गई। परिषद से दावे आपत्ति मांगे जाने से मिले मौके को देखते हुए ये विद्यालय फिर से सक्रिय हो गए। परिषद की केंद्र बनाने की सूची से जनपद के 60 विद्यालय संचालक संतुष्ट नहीं हुए। इन विद्यालयों ने अपने दावे आपत्ति दर्ज करा दिए। इन विद्यालयों में से 43 विद्यालयों ने केंद्र बनवाने के लिए आवेदन किया है। जबकि 17 विद्यालयों में से दो विद्यालयों ने बच्चों को दूर के केंद्र आवंटित किए जाने पर अपनी आपत्ति जताई है। 15 विद्यालयों ने अन्य कारणों से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है्र। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने बताया कि परीक्षा केंद्र के संबंध में जो दावे आपत्ति प्राप्त हुई हैं उनके संबंध में परिषद को अवगत करा दिया है।