मैनपुरी। नगर पालिका मैनपुरी से बसपा प्रत्याशी निर्मला दिवाकर ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस संबंध में बसपा प्रत्याशी ने चुनाव आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है।
बसपा प्रत्याशी निर्मला दिवाकर ने चुनाव आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि मैनपुरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मनोरमा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में मनोरमा दिवाकर दर्शाकर मतदाताओं को जातीय लाभ लेने के लिए भ्रमित किया है जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
शिकायती पत्र में मांग की गई है कि भाजपा द्वारा जाति के नाम पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इसे देखते हुए कठोर कार्रवाई की जाए। बसपा प्रत्याशी ने चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में सबूत भी भेजे हैं।