फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय शिकायत करने आई महिला बेहोश

विज्ञापन
अचेत पड़ी म‌ह‌िला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसपी कार्यालय शिकायत करने आई महिला बेहोश
विज्ञापन


मैनपुरी। एसपी कार्यालय में शुक्रवार को शिकायत करने गई महिला बेहोश हो गई। पति ने बताया कि वह कोटा डीलर के चुनाव में खड़ा हो रहा है। उसे जीतता देख दो बार दबंग प्रक्रिया रद्द करा चुके हैं। गुरुवार रात को पत्नी को धमकी दे गए थे। जिसकी शिकायत करने वह एसपी के पास आए थे।

गांव मुड़ई निवासी मौर सिंह गांव में राशन डीलर चुनाव मेें प्रत्याशी है। चुनाव हुआ तो उसे समर्थन मिलता देख दबंगों ने चुनाव ही स्थगित करा दिया। दूसरी बार 30 अक्टूबर को भी आदेश के बाद खुली बैठक के जरिए चुनाव कराया तो प्रक्रिया निरस्त करा दी। इस दौरान मौर सिंह से चुनाव मैदान से हटने को कहा मगर उसने बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार रात को दबंग उसके घर में घुस महिला के साथ मारपीट की। मारपीट से भयभीत महिला बेहोश हो गई। रात को आरोपियों के चले जाने के बाद जब मौर सिंह घर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पीड़ित पत्नी को साथ लेकर एसपी से शिकायत करने पहुंचा। मगर शिकायत करने से पहले ही पत्नी बेहोश होकर गिर गई। सूचना दिए जाने के बाद पहुंची एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें