फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब फैला डेंगू का प्रकोप, महिला की मौत

विज्ञापन
अस्पताल में बना डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। बुखार, मलेरिया के बाद जिले में डेंगू ने भी डंक मारना शुरू कर दिया है। बैंक कालोनी की एक महिला की डेंगू की चपेट में आने से मंगलवार की रात मौत हो गई। तीन अन्य मरीजों में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। नगर के तीन मोहल्लों में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन



जनपद में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। नगर के मोहल्ला बैंक कालोनी में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 12 से भी ज्यादा हो गई है। इसमें बैंक कालोनी निवासी मुनीश कुमार की पत्नी तारा राज (60) की दिल्ली में इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। उसे दिवाली से बुखार आ रहा था। परिजनों ने जांच कराई तो डेंगू के लक्षण मिले। तभी से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।


वहीं बैंक कालोनी निवासी राजीव गुप्ता की पुत्री रीना (16) में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। उसे सैफई में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला आवास विकास निवासी रमेश सिंह शाक्य के पुत्र वीरभान सिंह शाक्य में भी डेंगू के लक्षण मिल हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा बेवर निवासी जितेंद्र कुमार की पुत्री शालिनी में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। बुधवार को जिला अस्पताल से शालिनी को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला आवास विकास, बैंक कालोनी व अवधनगर में सर्वाधिक डेंगू के मरीज मिले हैं। इन मोहल्लों में डेंगू से पीड़ित एक मरीज की मौत हुई है। वहीं दो दर्जन से अधिक मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जनपद में पिछले एक महीने में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी है। चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन आंकड़ों को किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं है। लेकिन हकीकत यह है कि जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें