फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल में फंसे 15 हजार प्रमाणपत्र

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। लेखपालों की प्रदेशव्यापी हड़ताल में 15 हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र विभिन्न तहसीलों में फंस गए हैं। इससे निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे सियासी दलों के कार्यकर्ताओं का हलक सूख रहा है। हजारों छात्र-छात्राएं आज छात्रवृत्ति के आवेदन से वंचित रह गए। प्रदेश लेखपाल संघ के बैनरतले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। शुरुआत में काली पट्टी बांधकर काम किया, लेकिन चार दिन से काम काज ही ठप कर दिया है। इससे ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनने की प्रक्रिया ठप हो गई है। जिले में जाति, मूल निवास और आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग परेशान हैं। आवेदन करने के बाद भी लेखपाल की रिपोर्ट न लगने से प्रमाणपत्र जारी होने की प्रक्रिया ठप हो गई है। इससे छात्रवृत्ति के लिए मंगलवार को अंतिम तिथि थी, लेकिन हजारों छात्र-छात्राओं को आय, निवास और जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी न होने से छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित रह गए। छात्रों के अभिभावक ऑफलाइन प्रमाण पत्रों के लिए तहसीलों में भटकते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर, निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने पर डीएम ने जाति प्रमाणपत्र के लिए ऑफलाइन की व्यवस्था शुरू करा दी है। संभावित उम्मीदवार इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें