कोसीकलां (मथुरा) गांव सुपाना में आयोजित दो दिवसीय बालिका कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पलवल एवं सुपाना की जबरदस्त भिड़ंत हुई। रोमांचक मैच में पलवल की टीम सुपाना पर भारी पड़ी ओर छह अंकों की बढ़त बनाते हुए टूर्नामेंट जीत लिया। उपविजेता सुपाना की टीम बनी। ग्रामीणों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। गांव सुपाना में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को कस्तूरबा गांधी, अंगूरी देवी हुलवाना, दाऊजी क्लब सुपाना, एमएसए क्लब नवीपुर एवं पलवल हरियाणा की टीमों ने भाग लिया। शनिवार को पलवल एवं सुपाना फाइनल मैच में पहुंची। सुबह शुरू हुए मैच में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। पलवल ने छह प्वाइंटों से सुपाना को करारी शिकस्त दे दी। आयोजक मंडल ने पलवल की कैप्टन लक्ष्मी एवं उपविजेता दाऊजी क्लब सुपाना की कैप्टन सर्वेश तोमर एवं उनकी टीम के साथ सम्मानित किया। टीम की खिलाड़ी पूनम, चंचल, लतेश, रेणु, संध्या, गगन, आरती, शिमला, सेविका, ब्रजलता व शीलन व बाला का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान शिवराम, दिलबाग, श्याम लाल शर्मा, रंजीत, शिवराज, ओमी, अमरचंद वैद्य थे।