फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा रोगों का प्रकोप, डेंगू से युवक की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीडि़त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल । जनपद में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 37 मरीजों को बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। कस्बा करहल में डेंगू से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को ओपीडी का अवकाश था लेकिन इसके बाद भी जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में ओपीडी जैसी भीड़ देखी गई। यहां तैनात डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम में गर्मी के प्रकोप के कारण बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। ऐसे में मरीजों को बचाव की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रकोप तथा खुले में लेटने से लोगों को बचाव करना होगा। जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में भी रविवार को 123 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन



छह मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गय। करहल क्षेत्र के ग्राम नगला खुशाल के मौजा साज हाजीपुर निवासी राम विलास पाल के 23 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र को करीब सप्ताह भर से बुखार आ रहा था।

इटावा में युवक के रक्त का परीक्षण कराया जिसमें डेंगू होने की पुष्टि हो जाने पर उसी के अनुरूप उपचार प्रारंभ हुआ लेकिन रोग थमने के बजाय बढ़ता गया और रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


साज हाजीपुर गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। मृतक जितेन्द्र की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। वह मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। बता दें कि पिछले सात सितम्बर को इसी बुखार से पीड़ित नगर के मुहल्ला जाटवान निवासी 18 वर्षीय युवक विशाल पुत्र जय पाल की भी बुखार से पीड़ित होने पर सैफई मिनी पीजीआई में उपचार के दौरान हो गई थी।

सीएमओ डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि करहल के साज हाजीपुर में युवक की मौत किस प्रकार हुई है। इसकी अभी जानकारी नहीं है। शीघ्र ही टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें