फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सिग्नल बॉक्स चोरी करने वाले पकड़े गए

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे लाइन के सिग्नल बाक्स चोरी करने वाले गिरोह के सरगना सहित दो को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उनसे चोरी हुआ माल और औजार बरामद किए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद ने बताया कि टीम ने गिरोह के सरगना मिंदर निवासी कैंप पलवल, हरियाणा को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद टीम ने उससे चोरी हुआ माल बरामद किया। आरोपी ने माल को खरीदने वाले कबाड़ी हथीन निवासी योगेश को भी कैंप पलवल से ही पकड़ा है। कबाड़ी योगेश के पास से 21 पैंडल, सिग्नल बॉक्स की चाबियां बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे मामले आरपीएफ के लिए चुनौती बने हुए थे। पुलिस लगातार गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें