फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्रा के एई कार्यालय में हुआ हंगामा

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। विप्रा के एई कार्यालय में सोमवार को हंगामा हो गया। शिकायतकर्ता से एई और उनके पास मौजूद एक ठेकेदार भिड़ गए। आधा घंटे के हंगामे के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। शिकायतकर्ता ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की उसने कैलाश नगर कॉलोनी कापानी बंद कर दिया है। एडीए अप्र्रूव्ड कॉलोनी कैलाश नगर के लोग एमबीडीए की लापरवाही कार्यशैली से त्रस्त हो गई है। यहां पर ठेकेदार ने कुछ दिन पहले सफाई कार्य बंद करवा दिया था। इसके बाद बिजली बंद की और कई दिनों से पानी बंद कर दिया। इस शिकायत को लेकर कैलाश नगर रेजीडेंट वैलफेयर एसोसिएशएन के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत, आर के त्रिपाठी, भगवान सिंह, चंद्रमोहन सिंह जायसवाल एमबीडीए में आए। वीसी की अनुपस्थिति में सभी एक्सईएन मुकेश अग्रवाल से मिले। एक्सईएन ने इन्हे सहायक अभियंता राजीव माहेश्वरी के पास भेजा। बताया जाता है कि यहां ठेकेदार भी आ गया था। कुछ ही देर में दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी। मुकेश सारस्वत का आरोप है कि वह सहायक अभियंता को अपनी शिकायत कर रहे थे तभी बीच में ठेकेदार धमकी देने लगा। उधर सहायक अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि स्टार्टर खराब होेने के कारण पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें