फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ग्राम पंचायत में लगेगी केचुआ खाद बनाने की यूनिट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। खेती में देसी खाद खासकर वर्मी कंपोस्ट (केचुआ वाली खाद) बनाने का गांवों में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग वर्मी कंपोस्ट बनाने की यूनिट लगाएगा। किसानों द्वारा बेहतर फसल लेने के प्रयास में ज्यादातर डीएपी व यूरिया खाद का प्रयोग किया जा रहा है। इससे फसल तो ठीक हो जाती है लेकिन उपजाऊ मिट्टी की उर्वरा शक्ति धीरे धीरे कम हो रही है। इसे लेकर खेतों में वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने को किसानों को इसे बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर वर्मी कंपोस्ट बनाने की यूनिट लगाई जाएगी। एक यूनिट लगाने में आठ हजार का खर्च आएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद जो किसान अपने घर या खेत पर वर्मी कंपोस्ट तैयार करने को यूनिट लगाएंगे, उनको कृषि विभाग से छह हजार का अनुदान मिलेगा। किसान को केवल दो हजार रुपया लगाना होगा। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से यह प्रक्रि या शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें