फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी मेला की व्यवस्थाओं में जुटे

विज्ञापन
yamuna - फोटो : yamuna
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। नगर पंचायत प्रशासन संतान प्राप्ति के लिए 12 अक्तूबर को राधारानी कुंड पर लगने वाले अहोई अष्टमी महास्नान मेले की तैयारियों में जुट गया है। यहां अष्टमी को मध्यरात्रि महास्नान होगा। इसमें नि:संतान दंपति संतान की कामना लेकर स्नान करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर ईओ नरेश कुमार ने बताया कि पानी की टंकियों की सफाई कराई जा रही है। सभी में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया जा रहा है। नालियों में प्रतिदिन फिनाइल का छिड़काव किया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। कुंड में स्नान करने वालों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए 24 गोताखोर और एक खोया पाया केंद्र स्थापित कराया जाएगा। नगर में अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इस दौरान टीसी जमुना प्रसाद, बाबू उमेश चंद्र कौशिक, ओम शंकर सफाई नायक, भरत सिंह, नरेश कुमार सैनी, यमुना दास, धर्मेंद्र सविता, कमल मैथिल, रोशन, सूरज, गुड्डू आदि व्यवस्थाओं में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें