फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने एसओ-एसआई और जेई को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिला के प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट में बैठक करते हुए कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों की बातें सही ढंग से सुनें। जो भी समस्याएं रखीं जाएं उनका सही ढंग से निस्तारण करें।
जिला के प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग सुरेश पासी ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी अधिकारियों ने कुछ अधिकारियों की शिकायत की। इस पर उन्होंने एसओ सुन्नगढ़ी, एसआई सिकंदरपुर वैश्य तथा पटियाली विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी अपने आचरण में सुधार लाएं। पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि अमांपुर से पटियाली तक बूढ़ी गंगा की सिल्ट सफाई के लिए एस्टिमेट बनाकर शासन को भेजा जाए। बूढ़ी गंगा में पानी आने से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि हरित पट्टियों पर बोर्ड लगवाएं जिससे उन पर अवैध कब्जा न हो। अनूप शहर ब्रांच से टेल तक पानी पहुंचाया जाए। अमांपुर विधायक देेवेंद्र प्रताप ने कहा कि राशन कार्डों में गड़बड़ी की शिकायतों को गंभीरता से दूर किया जाए। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की बातों को सुनें। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि सभी समस्याएं दूर होंगी। किसानों को अपने खेत से 10 ट्रॉली मिट्टी के खनन की अनुमति है। तहसीलदार स्तर पर इसका आवेदन करना होगा। बैठक में स्वच्छता की शपथ ली गई।
विज्ञापन

बैठक में गंगेश्वर कॉलोनी में गंदगी, सोरों में आवारा पशुओं को रोकने, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली में बस स्टैंड न होने, मंडी समिति न होने, रोडवेज बसें चलवानें, नरदोली बांध की भूमि का किसानों को मुआवजा दिलाने, खराब सड़कों, राशन कार्ड, मोहनपुर से मटर की मंडी सड़क से हटवाने, विद्युत बिल आदि से संबंधित समस्याएं रखी। एसपी सुनील कुमार, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, सीएमओ डा. रंगजी दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें