फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 4081 किसानों को मिला ऋणमाफी का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
क‌िसान को ऋणमाफी का प्रमाणपत्र ‌‌म‌िला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में दूसरे दिन भी किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान घिरोर, भोगांव, करहल और किशनी में कुल 4081 किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन


घिरोर में गुरुवार को मंडी परिसर में किसानों को किसान ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 1058 किसानों को प्रमाण पत्र बांटकर योजना का लाभ दिया गया। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने जो वादा किसानों से किया था। उसे पूरा किया है।

जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता ही ऐसी पार्टी है, जो किसानों, मजदूरों व व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार विनोद जोशी व कानूनगो सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


किशनी में भी कैंप लगाकर किसानों को ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 2897 पात्र किसानों ने भाग लिया। इसमें से केवल 841 किसानों को ही ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान भोगांव विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के हित में कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, एसडीएम रामचंद्र यादव, तहसीलदार सुशील कुमार, शिवदत्त भदौरिया, अनुराग पांडेय, प्रदीप चौहान, सरितकांत भाटिया, कानूनगो मयंक गोयल, लेखपाल प्रशांत यादव, धीरज यादव, आदेश गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, ओमजी दुबे, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।

करहल में ऋण मोचन योजना के तहत 279 किसानों को प्रमाण दिए गए। इस दौरान एसडीएम करहल महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि इससे किसानों को लाभ के साथ उन्हें प्रोत्साहन भी मिलेगा। भोगांव में भी 1903 किसानों को प्रमाण पत्र वितकरत किए गए। ऋणमोचन के कार्यक्रम में लगभग 2500 किसानों को बुलाया गया था। इसमें से केवल 1903 किसानों को प्रमाण पत्र दिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें