फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोरी के मोबाइल और सिम सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जीआरपी ने कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी शातिर अपराधी को चोरी के मोबाइल और सिम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध लूट व जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जीआरपी ने शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन परिसर से एक शातिर अपराधी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल, कई सिमकार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित चौहान निवासी नगला जुला बताया।

इंस्पेक्टर जीआरपी सोनू कुमार राजौर ने बताया कि पकडे़ गए मोहित पर फिरोजाबाद, थाना कोतवाली समेत अन्य थानों में लूट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं जानलेवा हमले का भी एक मामला दर्ज है। शनिवार को लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें