फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने शुरू कराई चिकित्सक के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रसव के दौरान क्लीनिक पर हुई जच्चा बच्चा की मौत मामले को लेकर सीएमओ ने चिकित्सक के खिलाफ टीम गठित कर जांच शुरू कराई है। जबकि घटना की रिपोर्ट मृतका के परिवारीजन ने कोतवाली नगर में चिकित्सक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आशीष कांपलेक्स स्थित गायत्री मेडीकोच क्लीनिक पर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत की घटना को लेकर सीएमओ ने डॉक्टर शशी के खिलाफ जांच शुरू कराई है। उन्होंने बताया कि टीम का गठन किया गया है, जो गोपनीय तरीके से चिकित्सक के खिलाफ जांच करेगी। वही घटना की रिपोर्ट मृतका रानी के जेठ शशिकांत निवासी वक्शीपुर थाना रिजोर ने चिकित्सक शशि के खिलाफ कोतवाली नगर में लापरवाही से इलाज कराना इससे जच्चा बच्चा की मौत होने की दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि रविवार शाम को ब्रज किशोर ने अपनी पत्नी रानी को क्लीनिक पर प्रसव के लिए भर्ती कराया था। जहां देर रात महिला और उसके नवजात बेटे की डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें