फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतेश्वरनाथ में महिलाएं भी चढ़ाती हैं कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। नगर से सात किलोमीटर दूर ग्राम सांती स्थित प्राचीन शांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर कांवड़ चढ़ाने वाले व्यक्ति की मनोकामना आज भी पूर्ण होती है।
विज्ञापन


सावन मास के अंतिम सोमवार होने के कारण शिवालयों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शिव मंदिरों में इसकी तैयारी कर ली गई है। सांती प्राचीन काल में राजा शांतुन की नगरी के नाम से जानी जाती थी। यहां पर राजा शांतुन ही पूजा अर्चना किया करते थे।

बताते हैं मंदिर में स्थापित पिंडी को निकलने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। प्राचीन शांतेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भव्य मेले का आयोजन भी होता है। मंदिर के महंत राजाचंद्र बताते हैं कि मंदिर में इस पिंडी को कोई निकाल नहीं सका। शिव मंदिर की क्षेत्र में बहुत ही मान्यता होने का ही परिणाम है कि युवकों के ही साथ काफी संख्या में महिलाएं कांवड़ चढ़ाने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें