आगरा। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तीज क्वीन कांटेस्ट के आडिशन में शामिल होने के लिए रविवार को अंतिम मौका है। आडिशन दोपहर तीन बजे से सूरसदन भूतल में हो रहा है। इच्छुक महिलाएं आडिशन में भाग ले सकती हैं। अभी तक हुए आडिशन में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाया। इसमें दर्जनों महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
जज शिल्पा माहेश्वरी (2013 की तीज क्वीन विजेता), डा. शिवानी मिश्रा (फर्स्ट रनरअप 2013) और सोनल भाटिया (विजेता 2016) ने इनके हुनर को परखा। आडिशन में कैटवाक, परिचय, टैलेंट राउंड में डांस, गायन और अभिनय की प्रस्तुति दे सकते हैं। यहां चयनित होने पर महिलाओं को पांच अगस्त के ग्रांड फिनाले में मौका मिलेगा।
विजेता को दस हजार रुपये, फर्स्ट रनरअप को 5100 रुपये और सेकंड रनरअप को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए विवाहित होना अनिवार्य है, उम्र 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक महिलाएं 7500168338 पर व्हाट्स एप और एसएमएस कर पंजीकरण करा सकती हैं।