फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किया जाम

विज्ञापन
जाम लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। क्षेत्र के ग्राम नगला खुंडे सहित चार ग्रामों के लोग बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जमा हो गए। हाईवे पर से कट की बेरीकेडिंग हटाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी वह नहीं माने। बाद में पहुंचे एसडीएम और एक्सप्रेसवे निर्माता फर्म के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया जब जाकर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन



नगला खुंडे और आसपास के तीन अन्य गांवों कुतुबपुर, नगला धारा और नगला बिहारी के निवासी सुबह करीब नौ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और वहां जाम लगा दिया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की कतार लंबी होने लगी। पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण समस्याओं को हल करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद से उनके गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। इस संबंध में पहले निर्माणदायी कंपनी के अधिकारियों से बात की थी।

उन्होंने समस्या हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग रखी कि मार्ग पर बनाए गए कट पर बेरीकेडिंग लगाने से उन्हें आवागमन में परेशानी होती है और काफी लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। ग्रामीण बातचीत के लिए किसी बड़े अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की जिद को देख मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव मार्ग निर्मात्री फर्म के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उनकी जायज समस्याओं का जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस तरह एक्सप्रेसवे पर करीब दो घंटे बाद यानी 11 बजे यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें