फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर नष्ट कराईं ‘खराब’ वस्तुएं

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य विभाग की टीम ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के दुकानदारों से स्थानीय स्तर पर तैयार की गईं कोल्डड्रिंक्स और ऐसी खाद्य सामग्री जब्त की जिसके प्रयोग का समय निकल चुका था। आन्यौर में अरविंद निवासी मेवाती मोहल्ला से दूध का नमूना लिया। 150 नगर चॉकलेट नष्ट कराई गईं।
विज्ञापन



नीटू अग्रवाल की दुकान से 480 बोतल कोल्डड्रिंक्स (भरतपुर निर्मित लोकल ब्रांड) को सीज किया। परिक्रमा मार्ग से ही 150 पैकेट चिप्स, 125 पैकेट नमकीन, 38 पैकेट बिस्किट, 53 पैकेट कुरकुरे नष्ट कराए गए। इनके प्रयोग का समय निकल चुका था।


बसंती देवी, त्रिलोकी नाथ, पूरन सिंह, दिनेश, बैजयंती देवी, जगदीश, सुरेश चंद को सुधार नोटिस दिया गया है। टीम में जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी, ओपी सिंह, नीरद पांडेय, शैलेंद्र रावत, अरविंद कुमार, मनीषा शर्मा, नंदकिशोर, मुकेश, सविता शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन




अब तक 13 प्याऊ, 12 भंडारों को अनुमति
मुड़िया मेला में लगने वाले भंडारे और प्याऊ की अनुमति इस बार खाद्य विभाग की ओर से दी जा रही है। अब तक मेले में 13 प्याऊ, 12 भंडारों की अनुमति दी गई है। सभी समाजसेवियों को सख्त हिदायत दी गई कि वो प्लॉस्टिक के बर्तन का उपयोग न करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें