फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, गरीबों 2.5 लाख रुपये दुर्घटना बीमा मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। किसानाें और गरीबों के लिए अच्छी खबर है। इनको मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत दुर्घटना होने पर 2.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। तय अस्पतालों में ही इलाज कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

योजना का लाभ 75 हजार रुपये सालाना से कम आय वाले परिवार के लोग, बीपीएल कार्ड धारक और किसान को मिलेगा। निजी बीमा कंपनियाें से सरकार ने करार किया गया है। एसएन मेडिकल कालेज के प्रमुख अधीक्षक डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि करार में शामिल 56 निजी अस्पतालों, एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में इलाज कराने पर पात्राें को दुर्घटना बीमा मिलेगा। निजी अस्पतालों में पात्रों का 2.5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।
एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में इलाज कराने पर मरीज को पहले खर्च का वहन खुद करना होगा। बाद में रुपये उसके बैंक खाते में डाल दिया जाएगा। एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असाध्य रोग निधि में 20 लाख रुपये मिले
आगरा । एसएन मेडिकल कालेज को असाध्य रोग निधि में 20 लाख रुपये मिले हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज की इस निधि से मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें