फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर मिला इबादत का ईनाम

विज्ञापन
ईद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे मुसाफिरखाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर खुदा की बंदगी में सिर झुकाते हुए देश दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ की। नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सभी धर्म के लोगोें, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गले लगाकर मुबारकबाद दी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना ईदगाह पर करीब आठ हजार लोगों ने दुआ मांगी। वहीं नगला पोता ईदगाह में काजी बदूद मियां ने नमाज अदा कराई। डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सदर विधायक विपिन वर्मा, पालिका चेयरमैन राकेश गांधी, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चोब सिंह बघेल, बसपा जिलाध्यक्ष अखिलेश दिनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, जहीर अहमद, शराफत हुसैन काले, शिक्षक शिक्षामित्र संघ ने मो. इशाक को बधाई दी।

इस मौके पर राजेश गुप्ता, सुशील तिवारी मौजूद रहे। राजा का रामपुर में मोहल्ला पठानान, मोहल्ला कुंजड़ियान, मड़िया चौराहा ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अधिशासी अधिकारी मनोज प्रियदशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मारहरा स्थित जामा मस्जिद में काजी रहमतुल्ला, दरगाह खानकाहे बरकातिया में प्रोफेसर सैयद अमीनमियां कादर, ईदगाह में हाजी शाहबुददीन ने ईद की नमाज अदा कराई। पूर्व विधायक अमित गौरव, पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी, सीओ गुरमीत सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, बीडीओ ज्ञान सिंह मौजूद रहे। अवागढ़ में ईदगाह पर मौलाना रवी उल्लाह ने नमाज अता कराई।



इस दौरान गुलाम हैदर, चमन आढ़ती, राकेश यादव, मोनू ठाकुर ने मुबारकबाद दी।
अलीगंज में ईदगाह पर हाफिज इमरान मुस्तफा ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद पूर्वमंत्री अवधपाल सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य,प्रमोद यादव, सुभाष शाक्य, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जुनैद मियां, असलम खां, मोहसिन खां ने मुबारकबाद दी। मिरहची में ईदगाह पर इमाम हाफिज मोहम्मद नाजिम ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर ईदगाह पर ग्राम प्रधान पति संतोष कुमार, डा. एमपी कश्यप, अब्दुल सलाम भारती, निसार अहमद मौजूद रहे।

तीन घंटे ठप रहा हाईवे पर यातायात
नमाज के चलते सोमवार सुबह सात बजे से हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इसके चलते लगातार तीन घंटे तक हाईवे पर वाहन नहीं दौड़े। प्रशासन ने अलीगंज रोड तिराहा और कासगंज रोड पर यातायात रोक दिया था। इसके अलावा पिलुआ में ईद की नमाज के कारण वाहनों को कस्बे के दोनों ओर रोका। बस स्टैंड से लेकर बाबूगंज बाजार तक नामजी हाईवे पर बैठ ईद की नमाज पढ़ते दिखाई दिए।


राजनीतिक दलों ने दी बधाई
जलेसर। ईद-उल-फितर की नमाज में शहर इमाम हाफिज असलम ने वतन की सलामती के लिए दुआ मांगी। राजनीतिक दलों ने शिविर लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, अकबर खां, धर्मेंद्र यादव, बबलू यादव, धीरेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, बन्टी पठान, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामदास, राजपाल सिंह, मनोज गोस्वामी, हरी सिंह सिघानियां, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, प्रवेश कुमार वॉटा, मुन्ना हाजी, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें