फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जिले में दो ही गुंडे, एक मैं और...

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले दिनों एक गांव के निरीक्षण के दौरान आलाधिकारी की भाषा से उसके अधीनस्थ हैरत में पड़ गए। यही अभद्र भाषा से आहत एक बीडीओ ने तो त्यागपत्र तक की पेशकश कर दी। मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला। फिलहाल उक्त प्रकरण पूरे जिले के कार्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व कुर्रा क्षेत्र के गांव भटोहा में अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। गांव में कमी मिलने पर एक आलाधिकारी अपना आपा खो बैठे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने निरीक्षण के दौरान ही ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को सुनाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने इतना तक कह दिया कि जिले में सिर्फ दो ही गुंडे हैं एक मैं और दूसरा एक अन्य पुलिस अधिकारी। इसके बाद भी उक्त अधिकारी अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। बड़ी मुश्किल से अन्य अधिकारियों ने मामले को साधा।

वहीं उक्त अधिकारी ने ही दो दिन पूर्व एक समीक्षा बैठक में भी एक बीडीओ के खिलाफ जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके चलते उक्त बीडीओ ने समीक्षा बैठक में ही अपने इस्तीफे की पेशकश तक कर दी। इसके बाद बैठक में सन्नाटा पसर गया। मौके पर मौजूद अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक बार फिर मामले को साधा। तब कहीं जाकर बैठक शांतिपूर्ण तरीके से हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें